बिहटा अंचलाधिकारी के ठिकानों पर EOU का छापेमारी, मामला दर्ज
बिहार में बालू माफियाओं से मिलीभगत कर काली कमाई करने वाले अफसरों का दायरा बढ़ता जा रहा है । ऐसे भ्रष्ट अफसरों को खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसी की नजर बनी हुई है । राज्य में आर्थिक अपराध इकाई के अलावे निगरानी की टीम भी लगातार ऐसे भ्रष्ट सरकारी सेवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है। इसी कड़ी में बिहिटा के अंचलाधिकारी विजय सिंह के यहां इओयू की टीम ने छापेमारी किया। जानकारी के मुताबिक ईओयू अवैध बालू उत्खनन एवं गैर कानूनी व्यापार में लिप्त बिचौलियों और राज्य सरकार के अफसरों कर्मचारियों पर लगातार नजर रख रही है । टीम को पता चला कि इस अफसरों ने बालू धंधे वालों से सांठगांठ कर काफी अवैध कमाई की है प्राथमिक जांच में यह जानकारी सत्य पाई गई इसके बाद बिहटा के तत्कालीन सीओ के खिलाफ आय से अधिक का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई। ईओयू ने सिओ के कई ठिकानों पर छापे मारा है। टीम की ओर से बरामद की गई सामग्रियों की सूचना बाद में दिए जाने की बात कही गई है ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
