खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के खेरिया गंगा घाट पर करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे कटावरोधी कार्य का बुधवार को अधिकारियों ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, सीओ अनुपम कुमारी तथा कनीय अभियंता सत्यनारायण कुमार सिंह उपस्थित रहे।अधिकारियों ने गंगा नदी के कटाव से बचाव के लिए निर्माणाधीन ठोकर स्पर कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही निर्माण स्थल पर मौजूद तकनीकी कर्मियों एवं संवेदक से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।निरीक्षण के दौरान एसडीओ अमित कुमार ने कनीय अभियंता सत्यनारायण कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि कटावरोधी कार्य निर्धारित मानकों एवं तकनीकी गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही बाढ़ के मौसम को देखते हुए कार्य में तेजी लाकर इसे समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।सीओ अनुपम कुमारी ने कहा कि गंगा नदी के कटाव से आसपास के गांवों तथा किसानों की कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण परियोजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्य समय पर पूरा होने से संभावित बाढ़ एवं कटाव से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा कार्यस्थल पर आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा होने से क्षेत्र में कटाव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
More Stories
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 64 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत...
मनिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.36 ग्राम स्मैक, 12 हजार नकद और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर हंसवर...
मक्का लोड ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, किसान घायल
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के गोबराही दियरा स्थित दुर्गा स्थान टोला के समीप मंगलवार को...
