August 27, 2026

30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त

Read Time:1 Minute, 13 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 लीटर देसी शराब के साथ एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। इस दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान बाइक से शराब ले जा रहे मिथलेश महतो एवं उनकी पत्नी आशा देवी, दोनों निवासी बिंटोली, थाना कुरसेला, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से 30 लीटर देसी शराब बरामद हुई।पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार न्यायालय भेज दिया है।

Previous post प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 64 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।
Next post खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial