June 13, 2026

मनिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.36 ग्राम स्मैक, 12 हजार नकद और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 45 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर हंसवर मोड़ की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ हंसवर मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बाइक सवार दोनों व्यक्ति तेजी से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संतोश कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता रमाबदेश यादव और मनिष यादव, उम्र 28 वर्ष, पिता भोला यादव, दोनों निवासी मिर्जापुर, थाना मनिहारी, जिला कटिहार बताया। पुलिस ने विधिवत तलाशी ली तो उनके पास से 5.36 ग्राम स्मैक, 12,056 रुपये नकद, एक बाइक और दो स्मार्ट फोन बरामद हुए। सभी सामान जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 215/26, दिनांक 08/06/26, धारा 8(c)/21(b)/29 NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous post मक्का लोड ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, किसान घायल
Next post प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 64 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial