April 29, 2026

रूस ने एक बार फिर दी तीसरे विश्वयुद्ध और परमाणु हथियारों की धमकी

Read Time:1 Minute, 22 Second

यूक्रेन पर हमला कर खारकीव शहर पर कब्जा करने के बाद रूस में आज एक बार फिर से दुनिया को परमाणु अस्त्रों के इस्तेमाल और तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दिया है । रूसी विदेश मंत्री सरगेई विक्टोरोविच लावरोव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा यह स्पष्ट है कि तीसरे विश्वयुद्ध परमाणु हथियारों से होगा हालांकि उन्होंने रूस के बजाय पश्चिमी देशों द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल पहले किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा मैं यह बताना चाहूंगा कि पश्चिमी देशों के नेताओं के दिमाग में परमाणु युद्ध का विचार लगातार घूम रहा है न की रुशियों के दिमाग में। हम किसी भी तरह के उकसावे की अनुमति नहीं देंगे जिससे हमारा संतुलन बिगड़ जाए। ज्ञात हो कि रूस के पास दुनिया में सबसे बड़ा परमाणु हथियारों का जखीरा है। जो लंबी दूरी तक मार करने बैलेस्टिक मिसाइलो से भरपूर है।

Previous post वाराणसी में विरोध पर ममता ने कहा मैं कायर नहीं एक योद्धा हूं, मगर…
Next post खारकीव से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 6 घंटे तक युद्ध रोकेगा रूस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial