भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन ।
बेतहाशा सामानों के मूल्य वृद्धि को लेकर भाकपा माले के बैनर तले देशव्यापी आह्वान पर बलरामपुर विधायक महबूब आलम के नेतृत्व में नपं के ब्लॉक चौक में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बता दें कि यह प्रदर्शन नगर पंचायत के माले कार्यालय से प्रारंभ होकर पैदल मार्च करते हुए ब्लॉक चौक मे जनसभा के उपरांत समापन किया गया । उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन सप्ताह 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगी जिसमें प्रतिदिन विभिन्न तरह के विरोध कार्यक्रम किए जाएंगे । वहीं उन्होंने कहा कि इस कमरतोड़ महंगाई के विरोध में उनकी पार्टी एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी एवं नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सड़क पर उतरे हैं, साथ ही सरकार को अविलंब इन सब मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाते हुए महंगाई को रोकने का मांग किया है। अन्यथा आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी दी है । वहीं उन्होंने कहा कि इस कमरतोड़ महंगाई का जिम्मेदार सिर्फ मोदी एवं नीतीश सरकार है। वह कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के वजह से गरीब एवं निचले तबके के लोगों का शोषण करने में जुटी है ।वहीं उन्होंने सरकार को कहा कि उन कारपोरेट एवं धार्मिक वर्गों इनका हुआ पक्षधर है उनसे टैक्स की पूरी वसूली करने की गारंटी देते हुए लोगों को राहत दे । वही इस अवसर पर कॉमरेड जूही महबूबा, जिला परिषद गुलजार आलम, मुखिया नियाज अहमद अंसारी, महिला नेत्री आसमा खातून, कॉमरेड यासीन, शिव कुमार यादव सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
