बारसोई में श्री राम नवमी के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा , शांतिपूर्ण संपन्न ।

बारसोई में श्री राम नवमी के उपलक्ष में रविवार को रामनवमी शोभा यात्रा समिति के सौजन्य से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । इस शोभायात्रा में कई झांकियां भी निकाली गई जगह-जगह पर जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को शरबत एवं स्वच्छ जल पिलाने व्यवस्था भी किए गए थे । शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस को संपन्न कराने के लिए कर एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, सिओ अमर कुमार राय, अंचल निरीक्षक अरूण सिंह, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, बिपिआरओ संतोष कुमार बिसिओ आशिष कुमार सहित अनुमंडल के सभी वरीय पदाधिकारी दल बल के साथ जुलूस के आगे एवं अंत में सुरक्षा व्यवस्था निगरानी करते चल रहे थे । ज्ञात हो कि यह शोभायात्रा नगर पंचायत के राशचौक स्थित पीडब्ल्यूडी मैदान से शुरू होकर नगर पंचायत के मुख्य बाजार, मस्जिद चौक, ब्लॉक चौक, मौलानापुर, रघुनाथपुर, रेलवे गुमटी होता हुआ सद्भावना मैदान में समापन हुआ । समापन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद का आयोजन किया गया था जिसे ग्रहण करने के बाद सभी श्रद्धालु अपने अपने घर को लौट चलें ।

इस शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संचालन करने हेतु कमेटी के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष सागर साह सचिव आनंद गुप्ता, वार्ड पार्षद दिपक चन्द्र दास, वार्ड पार्षद अनिल कुमार, युवा नेता रिंकु सिंह, मिठु साह, गौरव सिंह, आयुष दास, सहित सैकड़ों वालंटियर , समाजवादी एवं कमेटी के सदस्य निरंतर प्रयासरत थे । वही शोभायात्रा के शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने को लेकर बारसोई प्रशासन को स्थानीय बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधियों ने साधुवाद दिया।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
