April 29, 2026

हसनगंज में समय से बारिश न होने से किसान परेशान हैं

Read Time:1 Minute, 58 Second

संवाददाता तनवीर आलम

कटिहार जिले के हसनगंज में समय से बारिश न होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने खेतों में मखाना की रोपनी कर खेती किया है, लेकिन खेतों में पानी नही है सूख गया मखाना फसल। आलम यह है कि बरसात न होने की वजह से किसानों के खेत सूखे पड़े हैं। जहां पानी से मखाना गुड़िया उठाया जाता था तो वही खेत सूख जाने पर मजबूर किसान अपने परिवारों के साथ मिल कर गुड़िया हाथ से चुन एक-एक कर जमा करने में जुटी है। दूसरी तरह मखाना गुड़िया की भाव मुनासिफ नही है। इस तरह से किसानों को दोहरी मार झेलना पड़ रहा। बारिश ना होने से फसलें हो रही बर्बाद डीहरटनी के रहने वाले किसान कमल देव महतों, अरविंद महतों, पूनम देवी आदि ने बताया कि बारिश न होने की वजह से मखाना फसल बर्बाद हो गया। अब धान की फसल भी बर्बाद होने की कगार पर है। ऐसे में किसान अपने खेतों पर जाकर रोज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कहा कि हर रोज बादल छाते हैं, लेकिन बारिश नहीं होती। खेत में काम कर रहे अन्य किसानों का कहना है कि बारिश न होने की वजह से हसनगंज समेत पूरे जनपद में सूखे की स्थिति बन गई है। शुरुआती समय में बिजली समय पर नहीं मिला और अंत समय में मौसम के साथ बारिश नही हुआ। खेत सूख कर फट-फट गया है। कर्ज लेकर खेती किये थे। इस तरह से हम किसानों पर मुसीबत की पहाड़ टूट पड़ा है।

Previous post तालाब में डूबने से भाई-बहन की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुराहाल
Next post कोरोना बूस्टर डोज शिविर का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial