तालाब में डूबने से भाई-बहन की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुराहाल
संवाददाता तनवीर आलम
हसनगंज थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के सगी भाई-बहन के तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मृतक देव कुमार उम्र 10 वर्षीय एवं साक्षी कुमारी उम्र 12 वर्षीय पिता अरविंद मंडल के डूबने से मौत हो गई है। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतक बच्चे के मौसी ने जानकारी देते हुए कहा कि घर के बगल में तालाब था। पहले कभी दोनों भाई बहन नही जाते थे तालाब की ओर। तीन बच्चा के साथ गया था। कपड़ा उतार कर रख दिया था उसी तरह मिला और कैसे ना कैसे दोनों बच्चा डूब गया। बताया गया की बहन बड़ी थी और भाई छोटा था। मृतक के पिता को दो पुत्र और एक पुत्री थी। मौके पर पहुंची हसनगंज पुलिस दोनों बच्चे के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
