महागठबंधन के नेताओं ने बिहार में ईडी और सीबीआई द्वारा किए जा रहे छापेमारी के विरोध में किया गया सड़क जाम ।
बारसोई नगर पंचायत के रघुनाथपुर स्थित SH98 चमरा गोदाम चौराहा पर सुरजापुरी जन क्रांति मोर्चा बिहार के संयोजक सह नीतीश समर्थक ख्वाजा शाहिद की अगुवाई में महागठबंधन के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार द्वारा ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया । इस दौरान मुख्य सड़क पर आगजनी करते हुए घंटों नारेबाजी की गई तथा केंद्र सरकार को ऐसे ओछी हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी गई । इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में समाजवादी सात सहयोगी दलों के साथ मजबूती से सरकार बनीं है और बिहार प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है जिससे भाजपा के लोग बोखलाहट में है और गठबंधन के नेताओं को ईडी और सीबीआई के छापेमारी कर डराने धमकाने का कार्य कर रही है। इस दौरान सीमा यादव ने कहा कि बीजेपी के इस औछीं राजनीति से बाज़ आने चाहिए जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में जवाब देगी । वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम ने कटिहार में कोई अन्य दलों के नेताओं के यहां छापेमारी क्यों नहीं हो रही है सिर्फ महागठबंधन के नेताओं के छापेमारी होना पक्षपात पूर्ण है ऐसा नहीं होना चाहिए। इस दौरान भाकपा माले नेत्री जूही महबूबा ने कहा कि ईडी और सीबीआई के द्वारा किए जा रहे छापेमारी गलत ठहराते हुए इसे भाजपा प्रायोजित छापेमारी करार दिया। इस दौरान एसडीओ राजेश्वरी पांडे प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचकर महागठबंधन के साथियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा किए जा रहे हैं मांगों को सरकार तक पहुंचाई जाएगी और लोगों के हित में यह सड़क जाम हटाने का अनुरोध किया गया । इस अवसर पर दिलीप राय, दिना यादव, मामून रशीद, मो आजाद, आफताब ताज, धर्मेंद्र सिंह, मेघनाथ मंडल, एमडी अख्तर, प्रमोद साह, शिव कुमार यादव, इमरान, अब्दुल कादिर, पूर्व मुखिया पप्पू सहित सैकड़ो लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहें ।
