भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
संवाददाता अनुज तिवारी
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई एवं अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनलाल साहसी के आकस्मिक निधन पर भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ,बालमुकुंद शुक्ला ने स्व राजेश बाजपेई एवं मोहनलाल साहसी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कामेश्वर सिंह ने राजेश बाजपेई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजेश जी बीमार होने के बावजूद भी संगठन के लिए 24 घंटे समर्पण भाव से कार्य करते थे विगत दिनों मेरठ में होने वाले किसान मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण में मना करने के बावजूद भी प्रतिभाग किया। वह संगठन के प्रति अत्यधिक समर्पित कार्यकर्ता थे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मोहनलाल साहसी एवं राजेश बाजपेई ने अपना सर्वस्व जीवन पार्टी को निछावर कर दिया था। वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। दोनों नेताओं ने किसान मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा को जिले में ही नहीं पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में नई पहचान दिलाई।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने स्व राजेश बाजपाई के बर्रा स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आवश्यकता पड़ने पर मदद का भरोसा दिया ।प्रमुख रूप से अनीता गुप्ता, विधायक महेश त्रिवेदी , संदीप बाजपेई , प्रबोध मिश्रा, संजय कटियार, मनीष त्रिपाठी ,अनुराग शुक्ला, दीपांकर मिश्रा, करुणेश पांडेय आदि मौजूद रहें।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
