April 30, 2026

झारखंड के फिल्मकार दीपक बाड़ा में बढ़ाया मान “जापान प्राइज 2021” फिल्म फेस्टिवल में सम्मान

Read Time:1 Minute, 44 Second

झारखंड के डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर दीपक बाड़ा की फिल्म “द अग्ली साइड ऑफ ब्यूटी” को जापान प्राइज 2021 फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कृत किया गया है ।इसकी ऑनलाइन घोषणा जापान सरकार की प्रशासन संस्था एनएचके की ओर से 9 नवंबर को टोक्यो में आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल में की गई ।यह स्पेशल अवार्ड “सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स” विषय के लिए दिया गया है । इस अवार्ड के लिए 48 देशों से अलग-अलग कैटेगरी के 267 फिल्मों की एंट्री आई थी। दीपक बाड़ा ने बताया कि 48 मिनट की यह फिल्म झारखंड के कोडरमा, गिरिडीह जिले में अभ्रक के अवैध खनन पर आधारित है। इसमें इन क्षेत्रों में रह रहे वंचित समुदाय के बारे में बताया गया है जो अपने परिवार के साथ अभ्रक खनन और ढिबरा चुनने का काम करते हैं । यह फिल्म अभ्रक खनन और सौंदर्य प्रसाधन उद्योग पर आधारित है । दीपक बाड़ा मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं और विगत 15 साल से डॉक्यूमेंट्री फिल्मों से जुड़े हुए हैं । वे झारखंड के मुद्दों पर पूर्व में बनी ऐसी कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों से भी जुड़े हैं जिन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं ।

Previous post अपनी बर्खास्तगी पर बोले डॉ कफील “न्याय – अन्याय” आप तय करें
Next post बीजेपी ने चिराग पासवान को दिया एक और झटका,लोजपा इकलौता विधायक ने छोड़ी पार्टी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial