अपनी बर्खास्तगी पर बोले डॉ कफील “न्याय – अन्याय” आप तय करें
योगी सरकार की ओर से बर्खास्त किए गए डॉ कफील खान ने इस फैसले को जनता पर छोड़ दिया है । गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के मामले में विभागीय कार्रवाई करते हुए यूपी सरकार ने कल डॉक्टर कफील खान को बर्खास्त कर दिया है । कफील खान बाल रोग विशेषज्ञ थे और बीते 4 साल से निलंबित चल रहे थे इस दौरान जेल में भी रहे । उनका कहना है कि आदेश की कॉपी मिलने के बाद वे अपनी बर्खास्तगी को कोर्ट में चुनौती देंगे । डॉ कफिल ने ट्वीट किया “63 बच्चों ने दम तोड़ दिया क्योंकि सरकार में 2 सप्लायर को भुगतान नहीं किया, 8 डाक्टर कर्मचारी निलंबित, 7 बहाल । कई जांच/अदालत द्वारा चिकित्सा लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में क्लीन चिट मिलने के बावजूद “मैं बर्खास्त । मां-बाप इंसाफ के लिए भटक रहे । न्याय – अन्याय ? आप तय करें”।
Next post
झारखंड के फिल्मकार दीपक बाड़ा में बढ़ाया मान “जापान प्राइज 2021” फिल्म फेस्टिवल में सम्मान
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
