April 30, 2026

हसनगंज में स्वास्थ्य एएनएम और आशा कर्मी को किया प्रशिक्षित

Read Time:1 Minute, 22 Second

By:- तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में नियमित टीकाकरण के साथ विभिन्न जानकारी प्रदान किया गया। इस को लेकर स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी आशा कर्मियों और एएनएम के साथ एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें डब्ल्यूएचओ के सुजित कुमार के द्वारा उपस्थित सभी स्वास्थ्य आशा कर्मी को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें बताया गया कि गर्भवती महिलाओं के लिए, नवजात शिशुओं के लिए टीकाकरण की समय और डोज के साथ एकाएक लुंज पुंज लकवा, खसरा, गलघोंटू, कालीखांसी, नवजात टेटनस आदि के पकड़ लक्षण के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस बैठक को सफल बनाने में बीसीएम संगीता कुमारी, स्वास्थ्य एएनएम, आशा कर्मी आदि स्वास्थ्य कर्मी थे।

Previous post हसनगंज थाना अंतर्गत आग लगी घटना में जला घर ।
Next post বিটিএডি ৰ কোকৰাঝাৰত হিন্দু যুৱ পৰিষদ অসমৰ কেন্দ্ৰীয় লাচিত দিৱস পালন।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial