हसनगंज थाना अंतर्गत आग लगी घटना में जला घर ।
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज थाना अंतर्गत दहीयारगज गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर एक घर मे आग लगाने की मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि विगत वर्षों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दरमियान दूसरे पक्ष के लोक पहुंचकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार जुबेदा खातून, रुस्तम आलम ने कहा कि जमीन की मामला को लेकर ग्रामीण बैठक किया गया था। बावजूद घर मे आग लगा दिया गया। घर में रखे सारा सामान और नकदी जलकर राख हो गया। बेटी की विवाह कराने के लिए घर मे नकदी रुपये रखे वो भी जल कर राख हो गया। वही अगलगी की घटना होने पर आस पास के ग्रामीणों का भीड़ इक्क्ठा हो गया था। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों से आवेदन दिया गया। आवेदन के आलोक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें कांड संख्या 144/22 में कुल 09 अभियुक्त पर मामला दर्ज किया गया है। तो वही दूसरा कांड संख्या 145/22 में कुल पांच अभियुक्त पर मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई हेतु जांच की जा रही है।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
