April 30, 2026

मोहनाचांदपुर गैंगवार मामले में क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम पहुंची मनिहारी ।

Read Time:2 Minute, 30 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहनाचांदपुर गैंगवार मामले को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह काफ़ी एक्शन मोड में नजर आ रही है । मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए अब सीआईडी,फोरेंसिक टीम और बिहार पुलिस की टीम दियारा क्षेत्र में पहुच चुकी है । गौरतलब हो कि बीते 2 दिसंबर को बककिया दियारा क्षेत्र में खूनी जंग में नामजद अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और अब मामला सीआईडी टीम को दे दिया गया है । मामले को लेकर एसआईटी की टीम पहले ही गठित की जा चुकी है।मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं । वही घटना के मुख्य आरोपी मोहन ठाकुर पुलिस अब पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर है। वही इसी कड़ी में सीआईडी एवं फोरेंसिक टीम जिसमें सीआईडी के आई जी पी कनन,कटिहार एस पी जितेन्द्र कुमार केस के आई ओ क्राइम ब्रांच पूर्णिया टीम प्रभारी नन्दजी प्रसाद, क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी कटिहार रमेश कुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी जमुई बैद्यनाथ पाठक, एस आई नीतेश कुमार क्राइम ब्रांच कटिहार,सहित मनिहारी थानाध्यक्ष रामविलास सिंह,एस आई बिपिन कुमार पूरे दल बल के साथ रविवार को सुबह से ही बकिया दियारा और मनिहारी की बिचली दियारा पहुंची, जहां फोरेंसिक टीम ने पूरी विभिन्न जगहों का जायजा लिया । वही फोरेंसिक टीम ने उस जगह की भी बारीकी से जाँच की जहां घटना के चार दिन बाद तीन शव पुलिस को बरामद हुआ था। वही पटना और भागलपुर से आये फोरेंसिक टीम ने घटाना स्थल पर मौजूद विभिन्न प्रकार के साक्ष्यो को प्रमान के तौर पर अपने पास रखा ।

Previous post सरिशा तृणमूल भवन में पत्रकार वार्ता के साथ दीदी के संरक्षण कवच कार्यक्रम का विधिवत हुआ शुभारंभ।
Next post मनिहारी में मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं पार्षद के सम्मान में किया गया नागरिक अभिनंदन समारोह।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial