मोहनाचांदपुर गैंगवार मामले में क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम पहुंची मनिहारी ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
कटिहार जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहनाचांदपुर गैंगवार मामले को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह काफ़ी एक्शन मोड में नजर आ रही है । मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए अब सीआईडी,फोरेंसिक टीम और बिहार पुलिस की टीम दियारा क्षेत्र में पहुच चुकी है । गौरतलब हो कि बीते 2 दिसंबर को बककिया दियारा क्षेत्र में खूनी जंग में नामजद अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और अब मामला सीआईडी टीम को दे दिया गया है । मामले को लेकर एसआईटी की टीम पहले ही गठित की जा चुकी है।मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं । वही घटना के मुख्य आरोपी मोहन ठाकुर पुलिस अब पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर है। वही इसी कड़ी में सीआईडी एवं फोरेंसिक टीम जिसमें सीआईडी के आई जी पी कनन,कटिहार एस पी जितेन्द्र कुमार केस के आई ओ क्राइम ब्रांच पूर्णिया टीम प्रभारी नन्दजी प्रसाद, क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी कटिहार रमेश कुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी जमुई बैद्यनाथ पाठक, एस आई नीतेश कुमार क्राइम ब्रांच कटिहार,सहित मनिहारी थानाध्यक्ष रामविलास सिंह,एस आई बिपिन कुमार पूरे दल बल के साथ रविवार को सुबह से ही बकिया दियारा और मनिहारी की बिचली दियारा पहुंची, जहां फोरेंसिक टीम ने पूरी विभिन्न जगहों का जायजा लिया । वही फोरेंसिक टीम ने उस जगह की भी बारीकी से जाँच की जहां घटना के चार दिन बाद तीन शव पुलिस को बरामद हुआ था। वही पटना और भागलपुर से आये फोरेंसिक टीम ने घटाना स्थल पर मौजूद विभिन्न प्रकार के साक्ष्यो को प्रमान के तौर पर अपने पास रखा ।
More Stories
अमदाबाद में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय बताए
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद नगर पंचायत एवं दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के मेघु टोला सहित विभिन्न वार्डों में रविवार को...
मनिहारी में श्रीमद् भागवत कथा की समीक्षा बैठक, आयोजन को बताया गया ऐतिहासिक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को मां गंगा श्रीमद् भागवत कथा समिति की...
कुर्सेला थाना का एडीजी सीआईडी पारसनाथ ने किया औचक निरीक्षण, टेक्नोलॉजी सुधार पर दिया जोर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुर्सेला थाना का रविवार को बिहार सीआईडी के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पारसनाथ ने...
कुरसेला में छात्र लापता मामले पर बवाल: स्कूल घेराव, प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप, घंटों तक हंगामा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बल्थी महेशपुर में सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र सागर कुमार...
भीषण सड़क हादसा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 8 लोग गंभीर रूप से घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-31 पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लालमुनी...
पीर पहाड़ ऊर्स मेला को लेकर समीक्षा बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले पीर पहाड़ के सालाना ऊर्स मेले की...
