कोढ़ा प्रखंड में सर्वेयर द्वारा अवैध उगाही से किसान परेशान।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड में जमीन सर्वे के नाम पर घोर अनियमितता बरती जा रही है। सर्वेयर द्वारा बगैर पैसा लिए सर्वेयर प्लॉट नहीं काट रहे हैं। ऐसे में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि कोढ़ा प्रखंड के सभी पंचायतों में भूमि सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। सर्वे कार्य में लगे कर्मी अवैध तरीके से किसानों से राशि की वसूली कर रहे हैं। जिससे किसानों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड में सर्वे को लेकर दर्जनों कर्मियों को लगाया गया है। प्रखंड के नक्कीपुर, मखदमपुर, मधुरा, बहरखाल विषहरिया में अत्याधिक किसानों को परेशान कर रहे हैं हालांकि परेशान तो सर्वेयर से सभी पंचायतों के लोग हैं ।मखदमपुर वार्ड 13 के वार्ड सदस्य मुकेश कुमार दास खेरिया के मो दुलाल बताते हैं कि सर्वेयर हर कवाला पर 500 से 2000 तक की वसुली कर रहे हैं जो पैसा नहीं देते हैं उन्हें अनाप-शनाप बोलकर टालमटोल करते रहते हैं । हालांकि कुछ पंचायतों में धमकी भी दी जाती है कि पैसे दो और इधर उधर कुछ बोला तो जमीन भी उधर उधर चला जाएगा । जिस कारण बहुत किसान डर से मुंह मांगी रकम भी दे रहे हैं । ग्रामीणों ने उपायुक्त से सर्वेयरों द्वारा वसूले जा रहे अवैध राशि को बन्द कराने की मांग की है। यहां बताते चलें कि सर्वे का कार्य अंचल कर्मियों से करना है। परंतु यहां स्वतंत्र लोगों से सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। जिस कारण प्रखंड मुख्यालय से सर्वेयर को देखने वाला कोई पदाधिकारी नहीं है जिस कारण सर्वेयर का मनोबल बढ़ा हुआ हैं।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
