April 30, 2026

आग लगने से चार घर जले ।

Read Time:1 Minute, 19 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन मे आग लगने से चार घर जल गये। आग लगने का प्रथमदृष्टया कारण शार्टशर्किट से निकली चिनगारी से बताया गया है।आग लगने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या मे ग्रामीणों व अग्निशमन दल के द्वारा आग पर किबू पाया गया।अंचलाधिकारी राजेश रंजन मौके पर पीड़ित परिवार की जानकारी ली।उन्हें सरकार की ओर से आपदा राहत कोष से मिलनेवाली सहायता मुहैया कराने की दिशा मे अग्रतर कार्वाई मे जुट गये। आग लगने की घटना मे शोभन नदाफ,जाबीर नदाफ, शाकिर नदाफ,शकूर नदाफ का घर जल गये। जानकारी मिलते मुख्य पार्षद राजेश कुमार,उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार पोद्दार, पार्षद प्रतिनिधि मो जावेद, पंकज यादव, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मो जैस, सिद्धार्थ सहित अन्य लोग पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

Previous post पूर्व विधायक के नेतृत्व में बिंद बेलदार चेतना की हुई बैठक ।
Next post हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से एक की मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial