April 30, 2026

भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा।

Read Time:1 Minute, 30 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा में श्रीमद् देवी कथा भागवत कथा वाचन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत सोती गांव में सात दिवसीय भागवत कथा वाचन का आयोजन किया जा रहा है ।जिसको लेकर कथा स्थल सोती गांव से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो बहेलिया स्थान से जल भर कर मलिक टोला गोरफर होते हुए कथा स्थल सोती गांव में स्थापित किया गया। स्वामी शिवानंद जी महाराज द्वारा भगवत कथा 30 जनवरी 2023 से 6 फरवरी 2023 तक होना है ।कथा प्रारंभ सुबह 8:00 से 11:00 तक एवं संध्या 3:00 से 9:00 रात्रि तक होगी ।कलश यात्रा में स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुष एवं युवतियों ने भाग लिया ।जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध मंडल ,शंभू कुमार मंडल, दिलीप राय, सुभाष मंडल ,कुलदीप राय ,प्रकाश राय ,दीपक मंडल ,रोशन मंडल सहित समस्त ग्रामीण जुटे हुए हैं।

Previous post लखनऊ थाना मड़ियांव पुलिस ने दो शातिर बैटरी चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ।
Next post प्राणपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत को ले जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial