प्राणपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत को ले जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।
(डेस्क )
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार हेमंत कुमार त्रिपाठी और अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सह सचिव अनिल कुमार राम के निर्देशानुसार प्राणपुर के प्रखंड मुख्यालय के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक सहायता केंद्र प्राणपुर के न्याय दूत मो इजहार आलम के द्वारा आगामी 11फरवरी को व्यवहार न्यायालय परिसर में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण के बीच जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है। इजहार आलम ने बताया की किसी भी व्यक्ति का किसी भी न्यायालय में मुकदमा लम्बित है तो त्वारित और निःशुलक न्याय प्राप्त करने के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सम्पर्क करे। लोक अदालत में कोर्ट फी , वकील फी भी नही लगती है।बगैर कोई खर्च किये निःशुल्क आपकी समस्याओं का निपटारा किया जायेगा । अत्यधिक बिजली बिल विवाद, पानी बिल विवाद, बैंक ऋण विवाद, श्रम विवाद, भूमि विवाद, परिवारिक विवाद, दहेज संबंधित विवाद, मोटर व्हीकल एक्ट विवाद, सुलह-समझौता के आधार पर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निःशुल्क निपटारा करवायें। और अवसर का सीधा लाभ उठाएं।डालसा के पैनल अधिवक्ता हेमंत कुमार मिश्रा जी ने बताया कि अपने किसी भी प्रकार की समस्या को सुलह समझौता के आधार राष्ट्रीय लोक अदालत में लाकर निपटारा करवाएं और अधिक जानकारी के लिए अपने प्रखंड के विधिक सहायता केंद्र के न्याय दूत से संपर्क करें या जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय से सम्पर्क करे ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
