May 1, 2026

प्रखंड मुख्यालय में नि:सहायों के बीच किया गया कंबल वितरण ।

Read Time:1 Minute, 27 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के नि:सहाय और वृद्धजनों के बीच प्रखंड मुख्यालय परिसर में शिविर लगा कर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में विभिन्न पंचायत के दिव्यांग, निःसहाय एवं निर्धनों के बीच प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि बिनोद कुमार, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, जिला महामंत्री प्रशांत झा, समाजसेवी राजू मंडल आदि ने संयुक्त रूप से कंबल प्रदान किया। इस संदर्भ में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने बताया कि ठंड से बचाव हेतु वृद्धजन एवं निर्धनों के बीच कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लोगों को सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर निःसहाय एवं निर्धनों सहित विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post सर्व शिक्षा अभियान के कनीय अभियंता ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति का किया निरीक्षण ।
Next post महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर की गई बैठक, लिया गया आवश्यक निर्णय ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial