सर्व शिक्षा अभियान के कनीय अभियंता ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति का किया निरीक्षण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भारीडीह में बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान के कनीय अभियंता प्रियंका कुमारी व सहायक अभियंता मनीष कुमार ने निरक्षण किया। साथ ही विद्यालय के रखरखाव सहित वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।मौके पर सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि विद्यालय भवन की स्थिति कुछ ठीक नहीं पाई गई। भवन के छत का छज्जा व फर्श जर्जर देखा गया, जिसका कंपोजिट ग्रांट मद से प्राप्त राशि से विद्यालय भवन का रंग रोगन सहित भवन मरम्मतिकरण कार्य किया जाना है। मौके पर कनीय अभियंता व सहायक अभियंता ने प्रधानाध्यापक को निर्देश देते हुए कहा कि कंपोजिट ग्रांड मद की राशि से जल्द विद्यालय भवन का मरम्मतिकरण सहित रंग रोगन कार्य कराएं, ताकि विद्यालय की स्थिति दुरुस्त हो सके। साथ ही विद्यालय भवन कक्षा रूम में लगे बोर्ड आदि को देखा गया। मौके पर सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि विद्यालय को कंपोजिट ग्रांट मद की राशि से 75 हजार प्राप्त हुआ है। जिस प्राप्त राशि से विद्यालय को दुरुस्त करना है। जो समय रहते प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय भवन का रंग रोगन सहित मरम्मतिकरण कार्य करा लिया जाए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अलग-अलग मामलों में...
हॉस्टल से लापता 10 वर्षीय छात्र बेगूसराय से सकुशल बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला नगर पंचायत स्थित विद्या भारती अध्ययन केंद्र हॉस्टल से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस...
पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध गैस कारोबार का खेल, 10 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक समेत दो पर मामला दर्ज।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पुलिस पिकेट पर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
