April 4, 2026

नदी में डूबने से एक बच्ची की मौत ।

Read Time:1 Minute, 4 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

प्रखंड क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत के भूतहावाड़ी निवासी छत्रधारी मंडल की 13.वर्षीय पुत्री की गंगा स्नान के क्रम मे डूबने से मौत हो गयी। अवधपुर ढ़ाला कालीमंदिर के निकट गंगाकिनारे चार पांच बच्चे स्नान करने गये थे। बाल सुलभ चंचलता से बच्चे एक एक कर नदी में छलांग लगाते चले गये। बाढ़ के कारण पानी की तेज बहाव की चपेट मे आ गये जिसमें चार बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन 13 वर्षीय बबिता कुमारी को नही बचाया जा सका। अंचलाधिकारी राजेश रंजन ने जानकारी दी कि मृतक बबिता का शव बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरीकर पोस्टमार्टम हेतू कटिहार भेज दिया गया है।

Previous post चंदवा पंचायत में स्वच्छता अभियान का किया गया शुरुआत।
Next post मेयर ने किया सीमांचल डिजलीलैंड मेला का उद्घाटन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial