मेयर ने किया सीमांचल डिजलीलैंड मेला का उद्घाटन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार शहर के सबसे व्यस्ततम इलाका शरीफगंज में मेयर उषा देवी एवं उपमेयर मंजूर खान ने संयुक्त रूप से सीमांचल डिजलीलैंड मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सीमांचल डिज्नीलैंड मेला के प्रोपराइटर जादूगर जगा जी ने किया। प्रोपराइटर जादूगर जग्गा जी ने कहा कि सीमांचल डिज्नीलैंड मेला में टावर झूला, ब्रेक झूला, ड्रैगन झूला, नाव झूला, बच्चों के लिए छोटे-छोटे मिकी माउस, मारुति झूला, जादू घर, गीत संगीत कार्यक्रम का स्टेज शो, खिलौना एवं कॉस्मेटिक के दर्जनों दुकान तथा छोटे एवं बड़ों के लिए अल्पाहार में चाऊमीन, बर्गर इत्यादि कई स्टाल लगाए गए हैं। प्रोपराइटर जादूगर जग्गा ने कहा कि इस तरह का डिज्नीलैंड मेला कटिहार में पहली बार लगाया गया है। इस मेले में कटिहार सहित आसपास के इलाके के लोगों को स्वस्थ मनोरंजन करने की व्यवस्था की गई है। इन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के लिए यह मेला बेहद शिक्षाप्रद साबित होगा। इस अवसर पर मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि कटिहार में इस तरह का डिजनीलैंड मेला का आयोजन होने से कटिहार के बच्चे एवं युवा वर्ग को स्वस्थ मनोरंजन का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उप मेयर मंजूर खान ने कहा कि शरीफ गंज में पहली बार डिजनीलैंड मेला का आयोजन किया गया है। इस मेले में कटिहार जिले के अलावे पूर्णिया,अररिया, किशनगंज एवं आसपास के इलाके के लोग बड़ी संख्या में स्वस्थ मनोरंजन का लाभ उठाएंगे। इस अवसर पर निगम पार्षद जासमीन खातुन,भारतीय प्रिया, मो0 इफ्तिखार राय,पप्पू गुप्ता,भोला प्रसाद महतो, इम्तियाज, मो0 मंजूर आलम,अब्दुल खालिक,मो0जाहिद,डा0 रुपेश,मो0नौशाद,परवेज,चंदन साह,मो0 बसीरआदि ने भाग लिया।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
