मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह का अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रीति कुमारी,सचिव ममता देवी रहे। प्रगति पत्रक वितरण समारोह अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री ने विद्यालय के 333 छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया। वर्ग एक में 19, वर्ग 2 में 35,वर्ग 3 में 40, वर्ग 4 में 48,वर्ग 5 में 32, वर्ग 6 में 69, वर्ग 7 में 55,वर्ग 8 में 35 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान सहित अन्य छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। प्रगति पत्रक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री एवं शिक्षिका सीमा कुमारी, शिक्षक मो.रफीक आलम,शम्स बानों, बिन्दु कुमार राम,शिव शंकर मंडल,मो.वामिक हसन, सुमन कुमार,शिक्षा सेवक सहदेव रजक ने कहा कि मध्य विद्यालय निखरा के सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के साथ-साथ अनुशासन पालन करते हैं। विद्यालय में समय पर छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं और विद्यालय के नियम का पालन करते हुए समय सारणी के अनुसार पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं पढ़ने के प्रति समर्पण की भाव रखते हैं। जिसके कारण इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परिणाम अन्य विद्यालय के अपेक्षा अति सराहनीय रहता है।और आगे भी रहेगा। प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री ने खासकर वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं के कार्यों की भारी प्रशंसा करते हुये कहा कि ये छात्र छात्राएं विद्यालय के प्रति समर्पण भाव रखते आ रहे थे। पठन-पाठन करने के साथ-साथ विद्यालय में बेहतर माहौल बनाने के लिए भी काफी योगदान दिया है। प्रगति पत्रक वितरण समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षिका सीमा कुमारी,शिक्षक मो.रफीक आलम,शम्स बानों, बिन्दु कुमार राम,शिव शंकर मंडल,मो.वामिक हसन,सुमन कुमार,शिक्षा सेवक सहदेव रजक का काफी सहयोग रहा। प्रगति पत्रक वितरण समारोह में सीडब्लूसी के निवर्तमान सदस्य सह सीनियर अधिवक्ता सह समाज सेवी प्रवीण कुमार झा ने विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं छात्राओं से मिलकर बातचीत की। सभी उत्तीर्ण किये गये छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई दिया है।साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक- शिक्षिका को बेहतर रिजल्ट देने के लिए बहुत-बहुत बधाई दिया है।
