April 4, 2026

कटिहार के आजमनगर में बालू व्यवसाई की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या, पलसा शिवमंदिर से पूजा कर घर आने के क्रम में अपराधियों ने मारी गोली

Read Time:2 Minute, 0 Second

कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के बगछल्ला ढेणा बेर के समीप बालू व्यवसाई की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या, पलसा शिवमंदिर से पूजा कर घर आने के क्रम में ढेना बेर के समीप दो अपराधियों ने मारी गोली

कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के पलसा शिव मन्दिर से पूजा कर वापस घर आने के क्रम में बालू गिट्टी व्यवसाई बगछल्ला निवासी मेघनाथ यादव को दिन-दहाड़े गोलियों से भून डाला जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक सड़क के किनारे खड़ा कर लगाकर घात लगाए बैठे दो सशस्त्र अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने व्यवसाई को कितनी गोली मारी इसकी पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी गोली पेट के आस-पास में लगी और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। वही जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी स्वीटी कुमारी ने बताई कि सुबह तकरीबन 5 बजे मैं और मेरे पति दोनो ही पूजा करने बगल के पलसा शिवमंदिर से पूजा कर अपने घर बगछल्ला बाइक से वापस आ रही थी मंदिर के कुछ ही दूरी पर दो अपराधी मेरे पति को गोली मारा जिससे उनकी मौत हो गई।

वही घटना की जानकारी मिलते ही बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों से मिलकर पूछ ताछ कर मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की तलाश शुरू कर दी हे। वही पत्रकारों से बात करते हुए डीएसपी ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही ।

Previous post कटिहार में गोली मारकर सीएसपी संचालक से 10 लाख की लूट, तिन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Next post मणिपुर के लैंडस्लाइडिंग में बारसोई के एक जवान शहीद, सोमवार को पहुंच सकते हैं शव।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial