मणिपुर के लैंडस्लाइडिंग में बारसोई के एक जवान शहीद, सोमवार को पहुंच सकते हैं शव।

गुरुवार की रात्रि लगभग 3:00 बजे के आसपास मणिपुर स्थित जिड़ीबम एक्सेस के टूपूल रैलवे स्टेशन के पास (नौनी) में भीषण भू संखलन होने के दौरान लगभग 81 लोग इसमें दब जाने की सूचना मिली थी । जिसमें शुक्रवार को रेस्क्यू टीम द्वारा लगभग 13 लोगों को बरामद किया गया जिनमें 4 लोगों का शव भी शामिल थे । इन मृतकों में एक शव बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के स्थाई निवासी शहीद शुभम कुमार सिंह का था। जो मणिपुर के टूपुल में बन रहे रेलवे कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के आर्मी प्रोटेक्शन टीम में तैनात थे।
इस टिम में 1 औफिसर 3 जेसिओ और 39 जवान शामिल थे। जब यह घटना घटित हुई तो सभी अपने-अपने बैरक में सो रहे थे । घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मृतक शहीद के बड़े पापा अशोक कुमार ने बताया कि शहीद शुभम कुमार उनके छोटे भाई स्वर्गीय जय कुमार सिंह का छोटा पुत्र था । तथा इनके पिताजी भी गोरखा रेजीमेंट से मेडिकल बोर्ड आउट हुए जवान थे । जिसका गंभीर बीमारी के वजह से देहांत हो गया था। पिता के मृत्यु के बाद 1 मई 2016 को शुभम कुमार ने आर्मी जॉइन की। वही उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद परिवार में मां मंजू देवी, बड़े भाई मनीष कुमार सिंह और दादी अनरोगिया दैवी, चाचा, चाची, भाई, बहन एवं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है। आर्मी के गोरखा रेजीमेंट मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शहीद का शव को सोमवार शाम तक उनके पैतृक निवास पहुंचने की संभावना है। इसके उपरांत मृतक का अंतिम संस्कार विधि विधान एवं आर्मी के नियमानुसार किया जाएगा ।

घटना की सुचना पर मणिपुर मुख्यमंत्री घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। आर्मी के ओफिसर ने एक से दो दिन में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य बताया।
