April 4, 2026

बिहार के नालंदा के बाद छपरा में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत ।

Read Time:1 Minute, 0 Second

बिहार के नालंदा के बाद अब छपरा जिले के मकरे में जहरीली शराब पीने से मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई है। कई राजनीतिक दलों द्वारा राजनीतिक गलियारों में इस को लेकर चर्चा की जा रही है। हालांकि की मौत जहरीली शराब से हुई है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है । अंदेशा जताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने के कारण उनकी मौत हुई है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ज्ञात हो कि इससे पहले नालंदा जिले में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।

Previous post छात्रों ने पटना यूनिवर्सिटी के बाहर काटा बवाल घंटों जाम रहा सड़क मार्ग ।
Next post अमेरिका से कानपुर मे घर की चोरो से की सुरक्षा डिजिटल तकनीक से विदेश मे रहकर घर की कर रहे देखभाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial