April 15, 2026

छात्रों ने पटना यूनिवर्सिटी के बाहर काटा बवाल घंटों जाम रहा सड़क मार्ग ।

Read Time:1 Minute, 33 Second

पटना यूनिवर्सिटी के गेट का संयुक्त रुप से छात्र संगठन ने मंगलवार का घेराव किया। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलती रही । सड़कों पर जाम लग गई और कई गाड़ियां इसमें फंस गई छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन तानाशाही कर रहा है। कुलपति भ्रष्ट हो चुके हैं और छात्रों पर पैसे का दबाव बनाया जा रहा है। b.ed की फीस में बढ़ोतरी की जा रही है इस वजह से यह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दरअसल विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक चल रही थी जिसके बाद तमाम छात्र संगठनों ने बवाल किया। छात्र संगठनों ने सड़क पर टायर जलाकर रोड जाम कर दिया । कई छात्रों को विश्वविद्यालय के गेट के ऊपर भी चढ़ गए हैं जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें नीचे उतारा। कई छात्रों ने तो डफली बजा कर भी विरोध किया प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठनों में एआईडीएसओ, एआईएसएफ, राजद और एनएसयूआई शामिल है। दूसरी और प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी, किसी के चेहरे पर मास्क नहीं दिखा ।

Previous post भागलपुर में सड़क हादसे में बेटे की हो गई मौत, खबर सुनकर सदमे में मां का मौत।
Next post बिहार के नालंदा के बाद छपरा में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial