April 4, 2026

वायु सेना के लिए बड़ा दिन सैपर प्रकाश यादव को कीर्ति चक्र, अभिनंदन को वीर चक्र से किया सम्मानित

Read Time:1 Minute, 43 Second

भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद खास रहा भारतीय सेना के नायकों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में कुछ वीरों को मरणोपरांत भी सम्मान मिला । बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान के f-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वहीं जम्मू-कश्मीर के एक ऑपरेशन के दौरान ए++ श्रेणी के आतंकवादियों को मारने के लिए शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया । उनकी पत्नी एवं मां ने सम्मान ग्रहण किया। पांच आतंकियों को मौत के घाट उतारने वाला मेजर विभूति शंकर ढौडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। पुर्व सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान रिटायर्ड, इंजीनियर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, दक्षिणी नौसेना कमांडर वाईस एडमिरल अनिल चावला को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया । वहीं पूर्वी बायु कमांडर एयर मार्शल दिलीप पटनायक को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया ।

Previous post जनपद में बहेगी ज्ञान की गंगा,आयोजित हो रहा श्रीराम कथा महोत्सव
Next post बिहार के सभी विश्वविद्यालय में मगध विश्वविद्यालय के भ्रष्ट कुलपति का फुका गया पुतला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial