April 5, 2026

कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध कर रहे थे अखिलेश यादव — अमित शाह

Read Time:2 Minute, 51 Second

Reporting by:– हिमांशु शुक्ला

बहराइच। कैसरगंज क्षेत्र के करीम बेहड गांव में गुरुवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश ने फुलटॉस गेंद डाली है, आप सभी को गेंद बाउंड्री के पार भेजना है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में धारा 370 समेत अन्य मामलों पर जमकर घेरा।कैसरगंज विधान सभा क्षेत्र के करीम बेहड गांव में दोपहर में गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। उन्होंने भारत माता के जयकारों के साथ उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योगी के शासन में माफिया नही बजरंज बली दिखाई पड़ते हैं, ऐसे में भाजपा को वोट दें। अमित शाह ने कहा कि पांच साल में योगी ने चुन चुन के माफियों के खिलाफ कार्यवाही की है।उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश ने फुलटास गेंद डाली है, आपको गेद को बाउंड्री के पार भेजना है। जिससे भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बने। कहा कि सपा सरकार ने अपराधी बेलगाम थे। हत्या, लूट, डकैती से प्रदेश भर में त्राहि त्राहि मचती थी। गृहमंत्री ने कहा कि जब प्रधान मंत्री जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाते थे, तब भी अखिलेश विरोध करते थे, ऐसे में उनकी देश की अखंडता के प्रेम का अंदाजा लगा सकते हैं। लेकिन कश्मीर अब भारत से जुड़ गया है।उन्होंने पाकिस्तान में दो बार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में कहा कि अब दुश्मन देश को भी समझ में आ गया है। शाह ने कहा कि बहराइच में बाढ़ से बचाने के लिए बांध निर्माण, मेडिकल कॉलेज, सबको फ्री वैक्सीन से आच्छादित किया गया है।इसके अतिरिक्त जनधन, गैस सिलेंडर समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताते हुए भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा को जीत दिलाने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सूबेदार, रणविजय सिंह, श्याम जी त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous post युवा कौशल सर्वे सह पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन
Next post सपा सरकार होती तो खरीदकर लगवानी पड़ती वैक्सीन :- सीएम योगी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial