युवा कौशल सर्वे सह पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे भारत सरकार की संकल्प योजना के तहत 15 से 50 वर्ष के बेरोजगार एवं प्रवासी मजदूरों को आत्मनिर्भर एवं रोजगार परक बनाने की दिशा में युवा कौशल सर्वे सह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। पंजीकरण शिविर में पंजीकरण के लिए सैकड़ो की संख्या मे युवक व युवति अभियार्थी मौजूद थें। डिआरसीसी के सहायक प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार युवा कौशल सर्वे सह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे 15 से 50 आयु वर्ग के लोगों एवं पढ़े लिखे बेरोजगारों के हित सोशल प्रोग्राम कम्प्यूटरइस प्रशिक्षण,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,इंटर मिडियट उर्तीण को बेरोजगारी भत्ता से लाभांवित किए जाने के सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना से अवगत कराया गया। इस शिविर का मुख्य मकसद है,जो रोजगार पाने के इच्छुक लोग हैं। वैसे इच्छुक लोगों का पंजीकरण करना है। ताकि प्रशासन जान पाए कि ऐसे इच्छुक लोग किस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं,ताकि भविष्य में उन्हें उनके कार्यक्षेत्र में रोजगार मुहैया कराते हुए उनके पलायन को रोक जा सके। इस पंजीकरण शिविर के माध्यम से कुल 542 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इस मौके पर सहायक प्रबंधक पंकज कुमार,डॉ प्रशांत कुमार प्रवीण,शेखर कुमार,मो अम्बर,विनोद कुमार,चंदा आदि मौजूद थें।
More Stories
107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों गिरफ्तार।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं पुलिस टीम कुरसेला न्यूज़ कटिहार कुरसेला थाना क्षेत्र में शराब...
मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अलग-अलग मामलों में...
हॉस्टल से लापता 10 वर्षीय छात्र बेगूसराय से सकुशल बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला नगर पंचायत स्थित विद्या भारती अध्ययन केंद्र हॉस्टल से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस...
पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध गैस कारोबार का खेल, 10 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक समेत दो पर मामला दर्ज।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पुलिस पिकेट पर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
