April 4, 2026

बिहार के बांका में भाभी के प्यार में पागल पति ने पत्नी को टुकड़े-टुकड़े कर शव को दफनाया

Read Time:1 Minute, 33 Second

दिल दहला देने वाली खबर बिहार के बांका जिले से है यह भाभी के प्यार में पागल एक युवक को जब उसकी पत्नी ने ऐसा करने से रोका तो वह नाराज हो गया, और चाकू और धारदार हथियार से पत्नी की टुकड़ों में काट डाला और सबको नदी के किनारे ले जाकर दफना दिया। जानकारी अनुसार धोरैया थाना क्षेत्र के ताहिर पुर की रहने वाली रीमा देवी की शादी हेमंत यादव से हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हेमंत का संबंध उसकी भाभी के साथ था। जब उसकी भनक पत्नी रीमा को लगी तो आए दिन दोनों के बीच झगड़े होने लगे। कई बार परिवार और गांव वालों ने उसकी लड़ाई को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। रोज-रोज के झगड़े और प्यार के बीच पत्नी को रोड़ा बनते देख हेमंत ने अपने पत्नी को ठिकाने लगाने की सोची, उसके बाद उसने पत्नी को धारदार हथियार से काट डाला और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर नदी के किनारे दफना दिया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है ।

Previous post भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव में घुसने से रोकने वाले गिरफ्तार
Next post पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को इस मामले में लगाई फटकार, कहीं यह बात
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial