पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को इस मामले में लगाई फटकार, कहीं यह बात
पटना हाई कोर्ट में सोमवार को राजधानी के बालिका गृह कांड यौन शोषण मामले की सुनवाई करते हुए नीतीश सरकार को फटकार लगाई है। बता दें कि पटना के गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह की घटना पर सुनवाई 11 फरवरी 2022 को अब होगी। महिला विकास मंच की लीगल एडवाइजर मीनू कुमारी के अनुसार सोमवार को हुई कार्रवाई में चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एस कुमार की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। उनसे पूछा कि सरकार की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है कोर्ट ने पूछा कि आपने कोई एक्शन लिया या नहीं ? इस पर सरकार का पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता ललित किशोर ने कहा कि अभी इसमें एक्शन नहीं हुआ है। हम एक बार पीड़िता की बातों को सुन लेंगे तो उसके बाद एक्शन लेंगे। इस पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई और पूछा कि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ कर रही है । सोमवार को पीड़ित की ओर से हस्तक्षेप याचिका दायर की गई लेकिन इसकी प्रति राज्य सरकार को प्राप्त नहीं होने के कारण सुनवाई 11 फरवरी 2022 तक टाल दी गई है।
More Stories
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार-बंगाल के लोगों में आक्रोश, वर्षों से नाव के सहारे आवागमन
बारसोई (मो0 सनाउल्लाह) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार और पश्चिम बंगाल...
