April 8, 2026

बिहार में भीषण सड़क हादसा, अंतिम संस्कार कर लौट रहे जमुई की एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत ।

Read Time:1 Minute, 5 Second

बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के पास भीषण सड़क हादसा में जमुई के छह लोगों की मौत हो गई है । दुर्घटना पिपरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप एनएच 333 पर मंगलवार की तड़के घटी । जानकारी के मुताबिक ट्रक एवं सुमो गोल्ड वाहन में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई। सुमो में सवार 10 लोगों में से आधा दर्जन की मौत मौके पर ही हो गई। वही चार लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में चल रही है । जिनमें 2 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है

Previous post गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया के पंचायत भवन का किया गया लोकार्पण
Next post हेडलाइंस पब्लिक 24@11
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial