April 6, 2026

बीएमपी 7 में चंद्रकला पोखर का विधान पार्षद व महापौर ने किया उद्घाटन ।

Read Time:3 Minute, 26 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार शहर के बिहार विशेष सशक्त पुलिस-7 के प्रांगण में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल जी के अपने निजी कोष से अपने स्वर्गीय माता-पिता के स्मृति में चंद्रकला पोखर का निर्माण किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस पोखर के सुंदरता देखने लायक है। पोखर को विधान पार्षद अशोक अग्रवाल जी के द्वारा अपने देखरेख में तैयार किया गया है। यह पोखर आने वाले समय में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। बिहार विशेष सशक्त पुलिस 7 के समादेष्टा दिलनवाज अहमद के देखरेख में इसकी सुंदरता को आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। पोखर के चारों ओर जगमगाते लाइट की रोशनी मुख्य रूप से इस पोखर की सुंदरता बढ़ाती है। उद्घाटन के कर में विधान परिषद अशोक अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि काफी दिनों से सोच रहा था कि अपने माता-पिता के स्मृति में एक पोखर का निर्माण किया जाए जिसे पूरा करने के लिए समाधिष्ठा दिल नवाज अहमद का पूरा योगदान मिला। जिसके द्वारा बिहार विशेष सशक्त पुलिस 7 में जगह दी गई और पोखर निर्माण करने में भरपूर योगदान दिया यह पोखर सुबह एवं शाम बिहार विशेष सशक्त पुलिस 7 के जवानों को घूमने के लिए एवं आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा ताकि आम लोग यहां का लुफ्त उठा सके। वही महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि अपने स्वर्गीय सास एवं ससुर के स्मृति में यह पोखर का निर्माण अपने निजी कोष से किया गया है। ताकि अपने सास ससुर की यादों को ताजा किया जा सके। इसी को लेकर चंद्रकला पोखर यहां का नाम दिया गया है। लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा चंद्रकला पोखर इस तरह का पोखर पूरे बिहार में देखने लायक रहेगा और लोग यहां पर आकर यहां का लुफ्त उठा सकते हैं। वही समादेष्टा दिलनवाज अहमद ने बताया कि पोखर में मछली पालन भी किया जाएगा और पोखर को फिल्टर राईज करने के लिए वाटर फिल्टर सिस्टम भी लगाया गया है। ताकि यहां का पानी शुद्ध एवं स्वच्छ रहे। इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त कुमार मंगलम, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के पुत्र सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्रवधू डिस्किट अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Previous post भूमि विभाग निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन एक मामला निष्पादित ।
Next post कांग्रेस जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ का हुआ गठन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial