April 2, 2026

छठ महापर्व को लेकर दुकान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Read Time:1 Minute, 17 Second

तनवीर आलम

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्रों चहल कदमी काफी बढ़ गई है। क्षेत्र के हसनगंज बाजार में छठ केला और अन्य उपयोगी सामानों की दुकानें सज गई है। सभी दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ लगने लगी है। छठ पूजा को लेकर काफी संख्या मे कच्चा केला, मिट्टी के बर्तन कलश, घैला, दीया आदि अत्यधिक मात्रा में बिक रहा है। मंह़गाई तले दबे लोग अधिक दाम पर सामान खरीदने को विवश हैं। मुख्य रूप से कपड़ा की दुकान एवं रेडीमेड दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। जहां पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। इसमें पुरुष-महिलाएं अपने-अपने पसंद से कपड़ों की खरीदारी करने में जुटे हैं। छठ पूजा को लेकर जहां छठो पयोगी सामानों की बिक्री बढ़ गई है वहीं उनके दामों मे काफी उछाल आ गया है। कच्चा केला 150 से 200 रुपये घरी बीक रहा है। टोकरी और सुप में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

Previous post कोविड टीकाकरण के महा शिविर का हुआ आयोजन
Next post जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial