April 8, 2026

चीन में कोरोना की नई लहर का प्रकोप यूनिवर्सिटी के 1500 छात्रों को किया गया आइसोलेट ।

Read Time:1 Minute, 16 Second

चीन में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप देखने मिल रहा है संक्रमण भरने के बाद वहां के करीब 1500 से ज्यादा छात्रों को होटल्स में आइसोलाइट कर दिया गया है। चीन के दालियान प्रांत के नॉर्थ वेस्टर्न सिटी में स्थित झुंगाझे यूनिवर्सिटी में रविवार को कोरोना वायरस दर्जनों मामले सामने आए । इसके बाद यूनिवर्सिटी केंपस को सील कर दिया गया है। साथ ही छात्रों को निगरानी के लिए होटल में भेज दिया गया है। छात्र वहीं से ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहे हैं। और उन्हें कमरे में ही खाना दिया जा रहा है। कवारिनटिन टेस्टिंग और ट्रैवलर पर रिस्ट्रिक्शन वहां की ज्यादातर आबादी के लिए अब नॉर्मल बन गया है। चीन में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चला है, दावा है कि वहां दुनिया का सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई है ।

Previous post मशहूर लेखिका मन्नू भंडारी का निधन *आपका बंटी* और *आंखों देखा झूठ* रचनाओं से हुई थी लोकप्रिय
Next post उदयपुर में 7 लाख लेकर भागी थी लुटेरी दुल्हन पुलिस में इंदौर से किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial