April 9, 2026

बिहार के मधुबनी में घूमता हुआ चीनी नागरिक पकड़ाया, एसएसबी के जवान ने लिया हिरासत में

Read Time:1 Minute, 18 Second

मधुबनी के मधवापुर थाना क्षेत्र स्थित गांधीचौक के पास भारतीय सीमा में संदिग्ध अवस्था में घूमते चीनी नागरिक को एसएसबी के जवान ने पकड़ा । दरअसल इंडो नेपाल सीमा पर मधवापुर में तैनात 48 वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने गांधीचौक स्थित सीमा स्तंभ संख्या 295/ 2 के पास भारतीय सीमा क्षेत्र में एक चीनी व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। इस दौरान जवान ने उसे रोककर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि नेपाल आया था घूमने के लिए और सीमा की जानकारी नहीं होने के कारण वह भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया। जवानों ने उसकी संदिग्ध स्थिति को देखते हुए कार्रवाई के लिए उसे मधावपुर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास मौजूद साक्ष्य के आधार पर उसका नाम ज्युजैन शी बताया गया है। वह खुद को चीन के फयुजन का निवासी बता रहे हैं ।

Previous post नीतीश सरकार का बड़ा फैसला अब मुख्य सचिव के अनुमति के बिना कोई भी विभाग डीएम से नहीं कर सकता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।
Next post बेगूसराय में हो रहा है लाल खून का काला कारोबार वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial