April 4, 2026

चंदवा पंचायत में स्वच्छता अभियान का किया गया शुरुआत।

Read Time:1 Minute, 22 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के चंदवा पंचायत में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई।स्वच्छता अभियान की शुरुआत मुखिया मो0 फारुख आजम के द्वारा फीता काटकर किया गया। मुखिया मो0 फारुख आजम ने बताया कि चंदवा पंचायत में कुल 14 वार्ड मे 28 सफाई कर्मी और चार पंचायत कर्मी व एक स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली हुई है। जिनके माध्यम से आज से सफाई कार्यक्रम की शुरूआत किया गई। पंचायत के मुखिया मो0 फारुख आजम ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन के तहत सफाई कार्य शुरू करने से गांव में कचरा जमा नहीं होगा। जिससे पूरा गांव स्वच्छ रहेगा और मच्छर भी नहीं पनपेगा। प्रत्येक सफाई कर्मी को ₹3000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम मे पंचायत सचिव चंदन पासवान सभी वार्ड सदस्य, व ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post देशी कट्टा सहित जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार।
Next post नदी में डूबने से एक बच्ची की मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial