देशी कट्टा सहित जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध दिल्ली के साकेत थाना में भी मामला दर्ज है– डीएसपी
मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचनाएं के आधार पर पश्चिम टोला में रह रहे अंतर्राज्यीय अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि साबीर आलम को मनिहारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे काम कर रही टीम के द्वारा साबीर आलम को मनिहारी पश्चिम टोला से गिरफ्तार किया गया।इनके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस,तीन खोखा, नब्बे हजार रुपये नकद राशि, पासबुक, पैन, आधार कार्ड बरामद हुए है।साबीर मुलतः अमदाबाद के रहनेवाले है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार साबीर के विरूद्ध दिल्ली की साकेत थाने मे चोरी का मामला दर्ज है।इसमे तकरीबन बारह लाख रुपये की चोरी गयी थी।उन्होंने कहा कि इसके संबंध में अन्य थानों से भी जानकारी मांगी गयी है। साबीर आलम की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में थानध्यक्ष रामविलास सिंह, एस आई रंजय सिंह,दिनेश कुमार, ए एस आई संदीप कुमार, एस आई उमेश चंद्र पांडे,पी एस आई सद्दाम हुसैन,एस आई गौतम कुमार , सिपाही देवेन्द्र ,अमित कुमार शामिल थे।
Previous post
10 वर्षीय बालक की नरेंद्र उद्यान के पोखर में नहाने के दौरान हुई मौत एक की हालत नाज़ुक।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
