अवैध बालू खनन माफियायों के विरुद्ध सीओ ने दर्ज कराया एफआईआर
बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित पुरिया-सतुआ नदी घाट पर आये दिन हो रहे अवैध बालू खनन के मामले में संज्ञान लेते हुए अंचलाधिकारी बारसोई अमर कुमार राय ने बुधवार की देर शाम अज्ञात खनन माफियायों के विरुद्ध आबादपुर थाने में एक एफआईआर कांड संख्या 76/22 के तहत दर्ज कराया है।दर्ज एफआईआर में सीओ ने आबादपुर पुलिस से अवैध बालू खनन माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाई की निर्दश दिए है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि उक्त नदी घाट पर अवैध बालू खनन को लेकर जब खनन स्थल पर पहुंचे तो आने की सूचना मिलते ही बालू खनन माफिया वहां से भाग खड़े हुये। गौरतलब हो कि उक्त नदी घाट पर आये दिन दर्जनों बालू खनन माफियाओं के द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भर-भर कर बालु के उठाव एवं इसकी बिक्री का अवैध गोरखधंधा धरल्ले से करते है। दर्जनों बालू खनन माफियाओं के द्वारा सरकारी राजस्व को ठेंगा दिखाते हुये लाखों रुपये की आमदनी को अपने जेबों में भरते हैं। जानकारी अनुसार उक्त नदी घाट पर रोजाना पुरिया, सतुवा, भवानीपुर, काजिटोला एवं लगुवा ग्राम के दर्जनों बालू खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन का कारोबार बेरोकटोक किया जाता है । इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि मामले में अनुसंधान किया जा रहा है. जल्द ही अवैध बालू खनन माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाई की जायेगी।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
