April 19, 2026

5 दिनों के अंदर बनाई 75 किमी की सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जुड़ा नाम ।

Read Time:2 Minute, 42 Second

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 105 घंटे और 33 मिनट (5 दिन के भीतर) में 75 किलोमीटर सड़क बनाकर इतिहास रच दिया है। NHAI ने रिकॉर्ड समय में NH-53 में आने वाले अमरावती से अकोला सेक्शन पर सिंगल लेन में 75 किलोमीटर बिटुमिनस कांक्रीट का निर्माण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को इसकी जानकारी शेयर की।

उन्होंने बताया कि सड़क को 720 कर्मचारियों ने तैयार किया है, जिसमें एडवाइजर्स की एक टीम शामिल थी। टीम दिन-रात काम करती थी। 75 किलोमीटर सिंगल लेन बिटुमिनस कांक्रीट रोड कुल लंबाई 37.5 किलोमीटर टू-लेन पक्की सड़क के बराबर है। सड़क का निर्माण 3 जून को सुबह करीब 7 बजे शुरू हुआ था, जो 7 जून शाम 5 बजे तक पूरा हुआ।

नितिन गडकरी ने NHAI की टीम को दी बधाई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने NHAI को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा NHAI ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान NHAI ने अमरावती से अकोला तक सिंगल लेन में 75 किमी निरंतर बिटुमिनस कंक्रीट रोड का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया है।

2019 में बनाया था 25.275 KM रिकॉर्ड इसके पहले बिटुमिनस सड़क निर्माण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड फरवरी 2019 में दोहा, कतर में बना था। यहां 25.275 किलोमीटर की रोड बनाई गई थी। इसे बनाने में 10 दिन का समय लगा था। अमरावती से अकोला खंड NH-53 का हिस्सा है। यह एक महत्वपूर्ण ईस्ट कौरिडोर है, जो कोलकाता, रायपुर, नागपुर और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है।इस विश्व रिकॉर्ड को सफलतापूर्वक पूरा होने में मदद करने वाले राज पाथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के सभी इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों, श्रमिकों को भी गडकरी ने बधाई दी।

media credit_Dainik Bhaskar

Previous post नुक्कड़ नाटक कर ड्रिप सिंचाई यंत्र से पटवन के लिए लोगों को किया जागरूक ।
Next post अवैध बालू खनन माफियायों के विरुद्ध सीओ ने दर्ज कराया एफआईआर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial