April 6, 2026

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने क्षेत्र का किया भ्रमण।

Read Time:2 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों का दौरा करते हुए स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर के अलावा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव,डंडखोरा प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार विश्वास भी मुख्य रूप से मौजूद थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने स्थानीय जनसमस्याओं पर जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। बताते चलें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने अनोखे ढंग से खेतों में काम कर रहें किसानों से भी मुलाकात करते हुए उन सभी से भी किसानों की समस्या से जुड़े कई विषयों पर खास बातचीत भी किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। वहीं उन्होंने ग्रामीणों के बीच केंद्र सरकार के नीतियों को लेकर कहा की केंद्र सरकार ने देश की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया हैं। उन्होंने मौजूद ग्रामीणों को कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार सिर्फ जातिवाद की राजनीति करती हैं। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी से केंद्र सरकार को कोई लेना देना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा करते हुए लोगों को आपसी मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं,दूसरी और केंद्र में बैठी भाजपा सरकार सिर्फ जातिवाद की राजनीति कर रही हैं और लोगों को बांट रही हैं। इस दौरान अयूब आलम, पंकज आर्य, अख्तर हुसैन, प्रकाश झा, अजरुद्दीन अख्तर,प्रधान मुर्मू, अवधेश मंडल,पीके ठाकुर, देवन पोद्दार, सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post रेल पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन से भारी मात्रा मेंं अफीम किया जब्त ।
Next post बृहद आश्रय गृह के बच्चों के बेहतर जीवन के लिए संयुक्तराष्ट्र बाल कोष ( यूनिसेफ) की टीम ने किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial