July 27, 2026

बृहद आश्रय गृह के बच्चों के बेहतर जीवन के लिए संयुक्तराष्ट्र बाल कोष ( यूनिसेफ) की टीम ने किया निरीक्षण ।

Read Time:2 Minute, 58 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बृहद आश्रय गृह कटिहार में आवासित बालक तथा बालिकाओं के बेहतर जीवन के लिए संयुक्तराष्ट्र बाल कोष ( यूनिसेफ) की टीम ने डीएम रवि प्रकाश के नेतृत्व में बृहद आश्रय गृह का निरीक्षण किया। यूनिसेफ की टीम के साथ समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, जिला अधिकारी, बाल कल्याण समिति, बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी भी शामिल थे। यूनिसेफ के सीएफओ नफीजा बिन्ते, सीपीओ गार्गी साहा, कटिहार के डीएम रवि प्रकाश, सेवानिवृत्त आईएएस कटिहार के पूर्व डीएम आरके महाजन, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक कुमारी पूर्णिमा, निदेशालय पटना के सहायक निदेशक आलोक रंजन, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा, रोशन कुमार, प्रियंका कुमारी निरीक्षण दल में शामिल थे। वृहद आश्रय गृह पहुंकर सबसे पहले बाल गृह यूनिट- वन के बच्चों से मिले और हाल-चाल लिए। गृह प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी लिया। तत्पश्चात बाल गृह यूनिटी-2 का भी जायजा लिया। डीएम रवि प्रकाश के नेतृत्व में निरीक्षण दल बालिका गृह यूनिट-2 पहुंचे। जहां आवासीत बालिकाओं ने अतिथियों को पुष्प का वर्षा कर स्वागत किया। तत्पश्चात रसोईघर, भोजनालय एवं अन्य कमरों की का जायजा लिया। आवासीत बालिकाओं से मिलकर हालचाल लिया।बालिकाओं के द्वारा कपड़ों की सिलाई कर बनाया गया पोशाक का अवलोकन किया। जिससे देखकर काफी प्रसन्न हुये। आवासीत बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य- संगीत के साथ-साथ झांकी की प्रस्तुति की। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की अतिथियों ने सराहना की।इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी सुधीर कुमार, एलपीओ अब्दुल मल्लिक, बाल गृह अधीक्षक चंदन पाठक, फैजान अहमद, परामर्शी शहनाज अख्तर सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने क्षेत्र का किया भ्रमण।
Next post पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial