April 4, 2026

प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया बैठक ।

Read Time:1 Minute, 35 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर )

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के परिसर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा एक वैठक आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि आगामी 11जुलाइ 2023 को टाऊन हॉल में समीक्षात्मक बैठक आयोजित सफल बनाने हेतू सभी को जमीन स्तर पर कार्य करने है । वैठक की अध्यक्षता संयोजक संजय कुमार सिंह एवं पंचायती राज जिला अध्यक्ष अवधेश मंडल के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि कटिहार में अनुमंडल स्तरीय कांग्रेस पार्टी कार्यशाला को सफल आयोजन करने के लिए समीक्षात्मक बैठक किया गया है। जमीनी स्तर पर इसे सफल बनाने हेतु सभी को पार्टी संविधान के अनुरूप मिलकर काम करना होगा। वहीं इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शहरुल हक, मोहम्मद तारिक अनवर, बैजूउद्दीन अंसारी, सोनू मंडल, मुजीबूर रहमान, नजरुल हक, मोहम्मद वहाब, मोहम्मद नईम, मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद मैनूल हक, रंजीत चौधरी, अशोक मंडल एवं अनारुल हक के साथ दर्जनों कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post नवोदय विद्यालय में पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर हुआं प्रारम्भ ।
Next post बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial