नवोदय विद्यालय में पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर हुआं प्रारम्भ ।
प्रवीण कुमार (कटिहार )
जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार में पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का प्रारम्भ किया गया। जिसमें कटिहार क्लस्टर के 21 नवोदय विद्यालय के स्काउट एवं गाइड ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन समारोह पूर्ण हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि डीएम रवि प्रकाश रहे।सर्वप्रथम स्काउट गाइड के बच्चे मुख्य अतिथि का स्वागत चंदन टीका से किया और बैंड पार्टी एवं कलर पार्टी इनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर समारोह स्थल गया।तदोपरांत मुख्य अतिथि डीएम रवि प्रकाश ने झंडा फहरा कर शिविर का उद्घाटन किया। जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार के प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ब्रजेश कुमार ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि, आमंत्रित अतिथि, प्रशिक्षकों, कर्मचारीयों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। डीएम रवि प्रकाश ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को भाग्यशाली बताया। क्योंकि उन्हें अच्छे संस्थान में अनुशासित रहकर मानवीय मूल्यों का ज्ञान इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में संचालित कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण प्रशिक्षित डाटा एंट्री कोर्स में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को डीएम रवि प्रकाश द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इस दौरान उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
