April 4, 2026

हर घर कूड़े के उठाव को डस्टबिन का वितरण

Read Time:1 Minute, 18 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

स्वच्छ पंचायत बनाने को लेकर हर घर कचरा के उठाव के लिए डस्टबिन का वितरण किया गया। डस्टबिन का वितरण रामपुर पंचायत के वार्ड 05 में सोमवार को किया गया। वहीं डस्टबिन वितरण के दौरान रामपुर पंचायत के मुखिया रानी देवी और उप मुखिया अंजुम आरा ने लोगों को डस्टबिन के उपयोग को समझाया। जिसमें हरा डस्टबिन गीला कचरा के लिए व नीला डस्टबिन सूखा कचरा के लिए बताया गया। मुखिया रानी देवी ने कहा कि रामपुर पंचायत के वार्ड पांच में ग्रामीणों के बीच हरा और नीला डस्टबिन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि 200 परिवारों के बीच कुल 400 डस्टबिन बाल्टी का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार मंडल, उप मुखिया प्रतिनिधि मो मोतालिब, वार्ड सदस्य अनिल महतों स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित अन्य स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे।

Previous post बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।
Next post टीबी रोग से निजात हेतु खोज अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial