April 6, 2026

तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

Read Time:1 Minute, 41 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर कटरिया सिमर गाछ के समीप सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान सधवा, थाना रंगरा क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय चंद्रकला देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सधवा गांव निवासी सनी कुमार यादव अपनी दादी चंद्रकला देवी के साथ कोसकीपुर दियारा से खेत का काम समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे।इसी दौरान एनएच-31 पर सिमर गाछ के पास सड़क पार कर रही एक गाय की रस्सी अचानक बाइक में फंस गई, जिससे बाइक असंतुलित हो गई। असंतुलन के कारण पीछे बैठी चंद्रकला देवी सड़क पर गिर पड़ीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।ट्रक का पहिया उनकी जांघ के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Previous post कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial